चीन में भारत के राजदूत ने बीजिंग में आयुर्वेद विशेषज्ञों को सम्मानित किया

चीन में भारत के राजदूत ने बीजिंग में आयुर्वेद विशेषज्ञों को सम्मानित किया

चीन में भारत के राजदूत ने बीजिंग में आयुर्वेद विशेषज्ञों को सम्मानित किया
Modified Date: September 24, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: September 24, 2026 6:16 pm IST

बीजिंग, 24 सितंबर (भाषा) चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद के दो विशेषज्ञों को सम्मानित किया।

बुधवार को आयुर्वेद दिवस के मौके पर भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में आयुर्वेद, तनाव में कमी लाने और बेहतर नींद हासिल करने के उपायों पर आधारित संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान योग, मोटे अनाज से बने व्यंजनों और आयुर्वेदिक उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बीजिंग में भारतीय दूतावास ने 23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद दिवस मनाया, जिसमें स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी भारत की प्राचीन परंपरा का जश्न मनाया गया।”

पोस्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में दोराईस्वामी ने आयुर्वेद के विशेषज्ञ सीके शफीक और धनवंतरी झा को सम्मानित किया। दोनों विशेषज्ञों ने “आयुर्वेद की बुनियादी समझ और दैनिक स्वास्थ्य देखभाल” तथा “तनाव से राहत एवं अच्छी नींद के लिए आयुर्वेद” जैसे विषयों पर कार्यशाला आयोजित कीं।

भाषा

राखी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में