भारत की नदियों को नियंत्रित करने की कोशिश अस्वीकार्य: पाकिस्तान

भारत की नदियों को नियंत्रित करने की कोशिश अस्वीकार्य: पाकिस्तान

भारत की नदियों को नियंत्रित करने की कोशिश अस्वीकार्य: पाकिस्तान
Modified Date: July 2, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: July 2, 2026 8:18 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो जुलाई (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पानी को ‘सामरिक परिसंपत्ति’ मानकर नदियों पर नियंत्रण करने की भारत की कथित कोशिश, विशेष तौर पर सिंधु नदी घाटी के मामले में पूरी तरह से अस्वीकार करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान सिंधु जल संधि को ‘स्थगित’ करने के भारत के फैसले से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों के मारे जाने के जवाब में सिंधु नदी जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए थे।

अंद्राबी ने कहा कि हम ‘‘सिंधु जल संधि को स्थगित करने और पाकिस्तान के हिस्से के वैध प्रवाह में बाधा डालने के बहाने के तौर पर आतंकवाद के बेबुनियाद आरोपों का सहारा लेने की भारत की कोशिश’’ को अस्वीकार करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह बात स्पष्ट होनी चाहिए, वास्तविक मुद्दा आतंकवाद नहीं है बल्कि मुद्दा भारतीय नेतृत्व में मजबूत होती वह सोच है जिसके तहत वे साझा अंतरराष्ट्रीय नदी प्रणाली को एक ऐसी सामरिक परिसंपत्ति मानते हैं जिसे अपनी मर्जी से नियंत्रित किया जा सकता है, रोका जा सकता है या उसका रुख मोड़ा जा सकता है।’’

अंद्राबी ने कहा कि पानी जबरदस्ती या राजनीतिक दबाव का जरिया नहीं है और सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को पानी का उसका जायज हिस्सा देने से इनकार करने की कोई भी कोशिश, भारत की अंतरराष्ट्रीय कानूनी जिम्मेदारियों का साफ उल्लंघन है।

भाषा

धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में