ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की
Modified Date: June 12, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: June 12, 2026 9:37 pm IST

दुबई, 12 जून (भाषा) ईरान ने शुक्रवार को वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमलों की आलोचना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां ‘‘वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा’’ हैं।

इन हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी।

इस सप्ताह ओमान के तट के निकट भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों पर हमले हुए। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शोक संतप्त परिवारों और भारत सरकार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका को जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया और कहा कि उसका आचरण ‘‘वैश्विक शांति और सुरक्षा को लगातार खतरे में डाल रहा है, साथ ही नौवहन की स्वतंत्रता को भी जोखिम में डाल रहा है।’’

भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को तलब किया और उन्हें बताया कि ओमान के तट के निकट भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सेना के “ घातक और जानलेवा” हमले अस्वीकार्य हैं।

भाषा देवेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में