Dhamaal 4 Worldwide Collection: वीकेंड गया, लेकिन Dhamaal 4 का जलवा नहीं! दुनियाभर में धड़ाधड़ छाप रहे नोट, जानिए अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

Dhamaal 4 Worldwide Collection: वींकेंड खत्म होने के बाद भी धमाल 4 की कमाई की रफ्तार बरकरार है। फिल्म घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार मिल रहे दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स की बदौलत फिल्म दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर रही है।

Dhamaal 4 Worldwide Collection: वीकेंड गया, लेकिन Dhamaal 4 का जलवा नहीं! दुनियाभर में धड़ाधड़ छाप रहे नोट, जानिए अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

(Dhamaal 4 Worldwide Collection/ Image Credit: X)

Modified Date: July 28, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: July 28, 2026 2:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 18वें दिन भी कमाई की रफ्तार रही मजबूत।
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹210 करोड़ पहुंचा।
  • फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह।

नई दिल्ली: Dhamaal 4 Worldwide Collection: अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के तीसरे वीकेंड (Dhamaal 4 Worldwide Collection) के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। आमतौर पर वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन धमाल 4 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स का फायदा फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

18वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 18वें दिन धमाल 4 ने दुनियाभर में करीब 4 करोड़ रुपये (Dhamaal 4 Worldwide Collection) का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। लगातार मिल रहे अच्छे कलेक्शन से यह साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी बना हुआ है।

2026 की सफल फिल्मों में बनाई जगह

धमाल 4 अब साल 2026 की उन चुनिंदा हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये (Dhamaal 4 Worldwide Collection) का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले धुरंधर 2, बॉर्डर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्में यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। फिल्म की हल्की-फुल्की कॉमेडी, स्टारकास्ट और मनोरंजक कहानी को दर्शकों का अच्छा साथ मिला है। जिसका असर इसकी लगातार बढ़ती कमाई में दिखाई दे रहा है।

नई फिल्मों के बीच भी कायम है पकड़

फिल्म की रिलीज के बाद माना जा रहा था कि साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की नई फिल्म जन नायकन आने से धमाल 4 की कमाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। नई फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। यही वजह है कि यह फिल्म अभी भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।