युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा ईरान
युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा ईरान
दुबई, सात मई (एपी) ईरान ने कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए नवीनतम प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है।
ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए फिर से खोलने सहित कोई समझौता नहीं होने की सूरत में देश को नये सिरे से बमबारी की धमकी दी है।
एक दिन पहले ही अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे एक ईरानी तेल टैंकर पर गोलीबारी की थी।
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेटिकन में पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों पर चर्चा की। रुबियो ने पोप लियो 14वें से मुलाकात की, जिनके ईरान युद्ध के विरोध के कारण पोप और ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी।
बुधवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि युद्ध समाप्त करना और संघर्ष के कारण बाधित तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति फिर से शुरू करना ईरान द्वारा समझौते को स्वीकार करने पर निर्भर करता है, हालांकि उन्होंने समझौते का विस्तृत विवरण नहीं दिया।
ट्रंप ने लिखा, ‘‘अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी।’’
एपी शफीक अविनाश
अविनाश

Facebook


