ईरान ने नतान्ज हमले के संदिग्ध का नाम बताया, आरोपी फरार

Ads

ईरान ने नतान्ज हमले के संदिग्ध का नाम बताया, आरोपी फरार

  •  
  • Publish Date - April 17, 2021 / 10:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

तेहरान, 17 अप्रैल (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविजन ने नतान्ज परमाणु स्थल के ‘सेंट्रीफ्यूज’ को हमले में बर्बाद करने के संदिग्ध का नाम सार्वजनिक किया और कहा कि वह देश छोड़कर भाग गया है।

शनिवार को दी गई खबर में संदिग्ध का नाम रजा करीमी बताया गया है।

टीवी पर एक व्यक्ति की पासपोर्ट आकार की तस्वीर दिखाई गई और उसे करीमी की तस्वीर बताया गया है।

रिपोर्ट में उसकी गिरफ्तारी की मांग संबंधी इंटरपोल का “रेड नोटिस” भी दिखाया गया। इंटरपोल के सार्वजनिक डेटाबेस पर हालांकि गिरफ्तारी का यह नोटिस तत्काल उपलब्ध नहीं नजर आ रहा। फ्रांस के लियोन में स्थित इंटरपोल ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ऐसा संदेह है कि रविवार को हुए इस हमले को इजराइल द्वारा अंजाम दिया गया है और इससे दोनों देशों के बीच छद्म युद्ध और तेज हो गया है। ईरान ने विश्वशक्तियों के साथ अपने परमाणु समझौते को बचाने के लिये वियना में चल रही बातचीत के बीच कम मात्रा में 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया है जो उसका अब तक का शीर्ष स्तर है।

एपी

प्रशांत अविनाश

अविनाश