इजराइल में ईरानी मिसाइल के हमले से एक भारतीय नागरिक घायल

इजराइल में ईरानी मिसाइल के हमले से एक भारतीय नागरिक घायल

इजराइल में ईरानी मिसाइल के हमले से एक भारतीय नागरिक घायल
Modified Date: March 9, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: March 9, 2026 5:38 pm IST

यरूशलम, नौ मार्च (भाषा) इजराइल में ईरानी मिसाइल के छर्रे लग जाने से एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उसके गर्दन में चोट पहुंची है।

भारतीय नागरिक रविवार को घायल हुआ था और तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया तथा अब उसकी हालत स्थिर है।

अस्पताल के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘गर्दन में गंभीर चोट के कारण कल उन्हें अस्पताल लाया गया था। इचिलोव अस्पताल की मेडिकल टीम ने उनकी जान बचाने के लिए कड़ी मशक्कत की और उनकी लंबी सर्जरी हुई। अब उनकी हालत स्थिर है।’’

अधिकारियों ने बताया कि तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास, स्थिति पर नजर रख रहा है और भारतीय नागरिक की सेहत की जानकारी लेने के लिए उसने अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच यह दूतावास, इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के साथ नियमित रूप से संपर्क में है।

भाषा

यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में