ईरान के मुख्य वार्ताकार ने वार्ता की विफलता के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया

ईरान के मुख्य वार्ताकार ने वार्ता की विफलता के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया

ईरान के मुख्य वार्ताकार ने वार्ता की विफलता के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया
Modified Date: April 12, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: April 12, 2026 3:16 pm IST

काहिरा, 12 अप्रैल (एपी) ईरान के मुख्य वार्ताकार ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई वार्ता में समझौता न हो पाने के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने 21 घंटे की बातचीत के दौरान भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक योजनाएं पेश कीं लेकिन अमेरिकी ईरान का विश्वास हासिल नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के लिए ‘‘यह तय करने का समय है कि वह हमारा विश्वास हासिल कर सकता है या नहीं।’’

गालिबफ ने इस बारे में हालांकि विस्तार से नहीं बताया। लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने पूर्व में कहा था कि असहमति के मुख्य बिंदुओं में ईरान का परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य शामिल थे।

एपी

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में