वार्ता के लिए पाकिस्तान के प्रयास के बीच ईरान के विदेश मंत्री इस्लामाबाद लौटे
वार्ता के लिए पाकिस्तान के प्रयास के बीच ईरान के विदेश मंत्री इस्लामाबाद लौटे
इस्लामाबाद, 26 अप्रैल (एपी) पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व द्वारा तेहरान और वाशिंगटन के बीच युद्धविराम वार्ता को फिर से शुरू करने के प्रयासों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को फिर से इस्लामाबाद पहुंचे।
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, अराघची शनिवार देर रात पाकिस्तान की राजधानी से रवाना हो गए थे, जिससे दूसरे दौर की संभावित वार्ता को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि वह मॉस्को जाने से पहले इस्लामाबाद लौट आए।
अराघची ओमान गए थे, जिसने पूर्व में वार्ता में मध्यस्थता की थी। ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य के दूसरी ओर स्थित है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस महीने की शुरुआत में हुई आमने-सामने की वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में कब लौट सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने शुक्रवार को कहा कि वह वार्ता के दूसरे दौर के लिए स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेजेगा।
लेकिन अराघची के रवाना होने की खबर आने के कुछ ही समय बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के साथ बातचीत में प्रगति न होने के कारण मिशन रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे जब चाहें हमें बुला सकते हैं।’’
एपी आशीष नरेश
नरेश

Facebook


