इजराइल ने ईरान की मिसाइल उत्पादन इकाइयों पर हवाई हमले किये

इजराइल ने ईरान की मिसाइल उत्पादन इकाइयों पर हवाई हमले किये

इजराइल ने ईरान की मिसाइल उत्पादन इकाइयों पर हवाई हमले किये
Modified Date: March 4, 2026 / 12:21 am IST
Published Date: March 4, 2026 12:21 am IST

दुबई, तीन मार्च (एपी) इजराइल ने मंगलवार को हमले तेज करते हुए ईरान की मिसाइल और लॉन्चर उत्पादन इकाइयों को निशाना बनाया।

ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार की सुबह तक धमाकों की आवाज गूंजती रही और विमानों को उड़ान भरते देखा गया।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने तेहरान और इस्फ़हान में बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन और भंडारण स्थलों पर हवाई हमले किए।

ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि हमलों के कारण तेहरान में एक प्रसारण केंद्र में दो विस्फोट हुए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

एपी शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में