इजराइल दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ायेगा: नेतन्याहू

इजराइल दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ायेगा: नेतन्याहू

इजराइल दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ायेगा: नेतन्याहू
Modified Date: March 29, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: March 29, 2026 10:40 pm IST

इस्लामाबाद, 29 मार्च (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ाने की रविवार को घोषणा की।

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल लेबनान में ‘‘मौजूदा सुरक्षा पट्टी’’ का विस्तार करेगा क्योंकि इजराइली सेना ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी।

उत्तरी इजराइल की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर में स्थिति को मौलिक रूप से बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हिजबुल्ला के पास अब भी हम पर रॉकेट दागने की क्षमता बची हुई है।’’

लेबनान में अधिकारियों का कहना है कि ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से संघर्ष में 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं।

एपी

देवेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में