इजराइली हवाई हमले में दक्षिण लेबनान में पांच लोगों की मौत

इजराइली हवाई हमले में दक्षिण लेबनान में पांच लोगों की मौत

इजराइली हवाई हमले में दक्षिण लेबनान में पांच लोगों की मौत
Modified Date: May 8, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: May 8, 2026 9:54 pm IST

बेरुत, 8 मई (एपी) इजराइल के हवाई हमलों में शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में कम से कम पांच लोग मारे गए। वहीं, हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बंदरगाह शहर टायर के पास स्थित दक्षिणी गांव तोरा पर हुए इजराइली हवाई हमले में चार लोग मारे गए और आठ घायल हो गए।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने दक्षिणपूर्वी गांव कफर चौबा के पास एक और हवाई हमले की सूचना दी, जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई।

ये हमले इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता द्वारा टायर प्रांत के छह गांवों, जिनमें तोरा भी शामिल है, के निवासियों को जगह छोड़कर चले जाने की चेतावनी जारी करने के कुछ घंटों बाद हुए।

इस बीच, हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजराइल की ओर कई रॉकेटो दागे। इजराइली सेना ने कहा कि उसने एक रॉकेट को नष्ट कर दिया जबकि बाकी रॉकेट खुले इलाकों में गिरे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

एपी शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में