Junior Doctors Strike News: प्रदेश के मरीजों की बढ़ सकती है मुश्किलें, जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को दिया इतने दिनों का अल्टीमेटम, मांगे नहीं हुई पूरी तो शुरू होगी हड़ताल

Junior Doctors Strike News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते है। जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार को चेतावनी दी

Junior Doctors Strike News: प्रदेश के मरीजों की बढ़ सकती है मुश्किलें, जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को दिया इतने दिनों का अल्टीमेटम, मांगे नहीं हुई पूरी तो शुरू होगी हड़ताल

Junior Doctors Strike News/Image Credit; IBC24.in

Modified Date: May 8, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: May 8, 2026 9:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते है।
  • जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार को चेतावनी दी है।
  • चिकित्सकों ने 20 दिनों का समय सरकार और विभाग को दिया है।

Junior Doctors Strike News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते है। स्टाइ पेंड सहित कई मुद्दों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार को चेतावनी दी है। चिकित्सकों ने 20 दिनों का समय सरकार और विभाग को दिया है। प्रदेश के दो हजार से अधिक ऐसे चिकित्सक है जो राज्य में दिन रात सेवा दे रहें है। (Junior Doctors Strike News) जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर आठ माह पहले भी आंदोलन कर चुके है।आश्वासन के बाद विभाग उनकी मांगो को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।

चिकित्सकों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

चिकित्सकों का कहना है अब सरकार को दिए गए अल्टीमेटम के बाद उनकी मांगे पुरी नहीं हुई तो आने वाले समय में डॉक्टर हड़ताल में जाने की बात कह रहे है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह कहना है कि सरकार ने तीन साल पहले स्टाई पेंड बढ़ाया था। जबकि यह हर साल बढ़ना चाहिए। दूसरे राज्यों की तुलना में छग में स्टाइपेंड में काफी अंतर है। (Junior Doctors Strike News) सरकार को हमने अपनी मांगो को लेकर अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार संज्ञान नहीं लेती है तो हम हड़ताल पर चले जायेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.