इजराइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा
इजराइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा
खान यूनिस (गाजा), 19 अक्टूबर (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने थल सेना को गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला कब शुरू किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को गाजा सीमा पर इजराइली इंफेंट्री सैनिकों के साथ एक बैठक में गैलेंट ने सैनिकों से गाजा में घुसने के लिए ‘‘सुसंगठित होने, तैयार रहने’’ का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं कि जिसने भी गाजा को दूर से देखा है, वह अब अंदर से इसे देखेगा।’’
इजराइल ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद सीमा पर हजारों सैनिकों को तैनात किया है।
एपी गोला पवनेश
पवनेश

Facebook


