इजराइल की संसद ने बजट पारित किया, नेतन्याहू सरकार कार्यकाल पूरा कर सकेगी
इजराइल की संसद ने बजट पारित किया, नेतन्याहू सरकार कार्यकाल पूरा कर सकेगी
तेल अवीव, 30 मार्च (एपी) इजराइल की संसद ने सोमवार को रातभर चले एक मैराथन सत्र में वार्षिक बजट पारित कर दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर सकेगी।
इजराइल को समय पूर्व चुनाव से बचने के लिए एक अप्रैल से पहले बजट पारित करना आवश्यक था। नेतन्याहू के पास अब भी यह अधिकार सुरक्षित है कि यदि वह चाहें तो समय से पहले चुनाव करा सकते हैं।
इजराइल के विपक्षी दल ने बजट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसमें अति-रूढ़िवादी समुदायों को मिलने वाली धनराशि में वृद्धि की गई है, जबकि देश ईरान में युद्ध के कारण बढ़ती महंगाई का सामना कर रहा है और गाजा में दो साल से जारी युद्ध से अभी तक उबर नहीं पाया है।
नेता प्रतिपक्ष यायर लैपिड ने इसे ‘देश के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी’ बताया। आगामी चुनावों में नेतन्याहू को चुनौती देने की उम्मीद रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने लिखा, ‘‘लालच और छल की सरकार ने रात में डकैती की है।’
विपक्षी दल अंतिम समय में किए गए उस संशोधन से विशेष रूप से नाराज थे, जिसमें अति-रूढ़िवादी स्कूलों को अतिरिक्त 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रदान किए गए थे। अति-रूढ़िवादी समुदाय के प्रति आक्रोश बढ़ गया है क्योंकि उसने अपने युवाओं को सेना में सेवा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जबकि उसे अतिरिक्त सैनिकों की सख्त जरूरत है। अधिकांश यहूदियों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है।
एपी संतोष रंजन
रंजन

Facebook


