हमले में क्षतिग्रस्त सऊदी तेल पाइपलाइन की मरम्मत में कई हफ्ते लगेंगे

हमले में क्षतिग्रस्त सऊदी तेल पाइपलाइन की मरम्मत में कई हफ्ते लगेंगे

हमले में क्षतिग्रस्त सऊदी तेल पाइपलाइन की मरम्मत में कई हफ्ते लगेंगे
Modified Date: September 14, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: September 14, 2026 6:52 pm IST

काहिरा, 14 सितंबर (एपी) सऊदी अरब की एक अहम तेल पाइपलाइन की मरम्मत में कई हफ्ते लगेंगे जो पिछले हफ्ते हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह जानकारी दी।

पूरे देश में फैली ‘पूर्व-पश्चिम पाइपलाइन’’ सऊदी अरब की उस रणनीति के लिए बहुत जरूरी है जिसके तहत वह अपने तेल निर्यात को फारस की खाड़ी के होर्मुज जलडमरूमध्य से हटाकर लाल सागर की ओर ले जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमलों के कारण जहाजों की आवाजाही बाधित हुई है।

करीब 1,200 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन से रोज़ाना 70 लाख बैरल तक तेल भेजा जा सकता है। पिछले दिनों एक हमले के कारण इस पाइपलाइन को बंद करना पड़ा था। सऊदी अरब ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के ड्रोन को ज़िम्मेदार ठहराया था।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत में तीन से पांच हफ्ते लग सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मरम्मत कार्य चलने के दौरान पाइपलाइन आंशिक रूप से काम कर सकती है।

पाइपलाइन का संचालन करने वाली सऊदी तेल कंपनी अरामको ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एपी अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में