जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री ने युद्ध और शांति प्रयासों पर चर्चा की
जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री ने युद्ध और शांति प्रयासों पर चर्चा की
निकोसिया, 27 मई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा ने बुधवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष, युद्धक्षेत्र के घटनाक्रम और ‘व्यापक और स्थायी शांति’ प्राप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
यह बैठक साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान हुई। इसे जिम्निच फोरम के नाम से जाना जाता है,
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस बातचीत को ‘उपयोगी बैठक’ बताया और कहा कि दोनों पक्षों ने ‘यूक्रेन संघर्ष’ और द्विपक्षीय सहयोग पर विचार विमर्श किया।
इसके अलावा, जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से भी मुलाकात की और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की।
उन्होंने यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास से भारत-यूरोपीय संघ सहयोग और पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी बातचीत की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की एक अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए साइप्रस पहुंचे।
भाषा शोभना सुरेश
सुरेश

Facebook


