जयशंकर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए साइप्रस पहुंचे
जयशंकर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए साइप्रस पहुंचे
निकोसिया, 27 मई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की एक अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए साइप्रस पहुंचे।
इस बैठक में यूरोप और पूरे क्षेत्र के प्रमुख भू-राजनीतिक और रणनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया पोस्ट में, जयशंकर ने यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास और साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस को निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक -जिम्निच- में भाग लेने के लिए साइप्रस पहुंचा हूं।’
जिम्निच बैठकें यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक सभाएं हैं, जो प्रमुख भू-आर्थिक चुनौतियों, सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती हैं।
भाषा शोभना सुरेश
सुरेश

Facebook


