द्विपक्षीय, व्यापार और निवेश में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मैक्सिको पहुंचे जयशंकर

द्विपक्षीय, व्यापार और निवेश में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मैक्सिको पहुंचे जयशंकर

द्विपक्षीय, व्यापार और निवेश में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मैक्सिको पहुंचे जयशंकर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 27, 2021 12:23 pm IST

मैक्सिको सिटी, 27 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर लातिन अमेरिका में भारत के शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में से एक के साथ व्यापार और निवेश सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय यात्रा पर मैक्सिको पहुंचे हैं।

विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की उत्तरी अमेरिकी देश की यह पहली यात्रा है।

मैक्सिकों के वित्त एवं सार्वजनिक ऋण मंत्री रोगेलियो रामिरेज़ डी ला ओ ने उनका स्वागत किया, जिनके साथ उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के मैक्सिको के प्रयासों पर चर्चा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरा स्वागत करने के लिए वित्त एवं सार्वजनिक ऋण मंत्री रोगेलियो रामिरेज़ डी ला ओ को धन्यवाद। कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के मैक्सिको के प्रयासों पर उनके साथ चर्चा की।’’

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ 41 साल बाद कोई भारतीय विदेश मंत्री यहां देश आया है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के समापन के बाद जयशंकर मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड के आमंत्रण पर अमेरिका से सीधे यहां पहुंचे हैं।

जयशंकर विश्व के अन्य नेताओं के साथ मेक्सिको की स्वतंत्रता के सुदृढीकरण की 200 वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वह मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुएल लोपेज ओब्राडोर से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल, मेक्सिको लातिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और 2021-22 के लिए भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में