Kashish Chaudhary Balochistan News: बलूचिस्तान में हिन्दू एस्पिरेंट्स कशिश चौधरी का कमाल.. पास की सबसे कठिन परीक्षा, बनी असिस्टेंट कमिश्नर
बेटी के कामयाबी पर कशिश के पिता गिरधारी लाल ने कहा, “मेरी बेटी ने मेहनत और लगन से यह सपना पूरा किया। मैं हमेशा उसे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करता …
Kashish Chaudhary Balochistan News
- कशिश चौधरी बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त हुईं।
- नोशकी जैसे पिछड़े इलाके से निकलकर BPSC परीक्षा पास कर रचा इतिहास।
- मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने मुलाकात कर कशिश को प्रदेश का गौरव बताया।
Kashish Chaudhary Balochistan News: इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिन्दूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो चुका है। हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव अभी है और पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का भी उल्लंघन किया जा रहा है। बहरहाल वहीं पाक के बलूचिस्तान प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 25 साल की कशिश चौधरी को बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। कशिश ने बलूचिस्तान प्रान्त के लोकसेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की थी।
कौन हैं कशिश चौधरी?
25 साल की एस्पिरेंट्स कशिश चौधरी का जन्म बलूचिस्तान के नोशकी शहर में हुआ था। यह चगाई जिले के अंतर्गत आता है। यह इलाका काफी पिछड़ा और बुनियादी सुविधाओं से दूर है। इन तमाम चुनौतियों के बीच हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की बेटी ने यह कमाल कर दिखाया है। कशिश ने बताया है कि, उसने हमेशा से महिलाओं के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखा था। कशिश ने बलूचिस्तान पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की कठिन परीक्षा पास की और इतिहास रच दिया। बता दें कि, वे इस परीक्षा को पास करने वाली पहली हिंदू महिला बनीं।
Kashish Chaudhary Balochistan News: बेटी के कामयाबी पर कशिश के पिता गिरधारी लाल ने कहा, “मेरी बेटी ने मेहनत और लगन से यह सपना पूरा किया। मैं हमेशा उसे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करता रहा। आज उसका सपना सच हो गया है।” दूसरी तरफ इस उपलब्धि के बाद, कशिश और उनके पिता ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री बुगती ने कहा, “कशिश चौधरी हमारे प्रदेश और देश के लिए गर्व का प्रतीक हैं।”
Who is Kashish Chaudhary, the first Hindu woman to rise to the rank of Assistant Commissioner in Balochistan?https://t.co/Gp8ZIy2kIC
— Economic Times (@EconomicTimes) May 14, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: कशिश चौधरी बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर बनी हैं, जिन्होंने BPSC परीक्षा पास की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Kashish Chaudhary Balochistan News, Became Assistant Commissioner after passing competitive exam
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am