इस देश में शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन के टॉयलेट जाने पर है पाबंदी, जानिए क्या है वजह?

इस देश में शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन के टॉयलेट जाने पर है पाबंदी, जानिए क्या है वजह?

इस देश में शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन के टॉयलेट जाने पर है पाबंदी, जानिए क्या है वजह?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 25, 2020 6:41 pm IST

इंडोनेशिया: शादी समारोह को लेकर दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तर​ह के नियम कानून हैं, जिनका सदियों से पालन किया जा रहा है। इन नियमों का हर धर्म-समुदाय के लोगों के द्वारा कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि नए दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कोई बाधा न आए। इन नियमों में कुछ ऐसे नियम ऐसे हैं जो अजीबोगरीब हैं, इन नियमों को जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। नियमों की इन बातों के बीच आपको एक ऐसा नियम बताते हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दुनिया के एक कोने में ऐसे समुदाय के लोग हैं, जिनमें एक अनोखा नियम प्रचलित है। यहां नव वर-वधू को शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने पर मनाही है। इतना ही नहीं यहां तीन दिनों तक दोनों को खाना भी नहीं दिया जाता। आइए जानते हैं ये नियम कहां प्रचलित है…

Read More: हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली हीर खान को पुलिस ने दबोचा, राम मंदिर भूमिपूजन पर कही थी ये बात

दरअसल ऐसा नियम इंडोनेशिया में रहने वाले टीडॉन्ग समुदाय के लोगों के बीच प्रचलित है। यहां शादी समारोह में दौरान अनोखा रस्म निभाया जाता है। दरअसल शादी के पवित्र बंधन बंधने के बाद यहां दूल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने पर मनाही होती है। इतनी ही नहीं नव वर वधू को यहां तीन दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता है। इस प्रथा को निभाने के लिए दुल्हा-दुल्हन को पानी भी कम पिलाया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आ पाए।

Read More: सचिन तेंदुलकर की बड़ी फैन है टीम इंडिया की ये महिला खिलाड़ी, सन्यास के बाद लिया फैसला, कहा- दोबारा नहीं देखूंगी IPL

भंग हो जाती है पवित्रता
टीडॉन्ग समुदाय के लोगों में इस विशेष नियम को लेकर ऐसी मान्यता है कि शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने से शादी के बंधन की पवित्रता भंग हो जाती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती है। टीडॉन्ग समुदाय के लोगों के बीच मान्यता है कि टॉयलेट को कई तरह के लोग उपयोग करते हैं और इसी टॉयलेट को नव वर-वधू को भी उपयोग करना पड़ता है। कई तरह के लोगों द्वारा उपयोग किए जाने से यहां निगेटिव एनर्जी का वास होता है। ऐसे में जब नव-वर वधू इस टॉयलेट का उपयोग करते हैं तो उनके भीतर भी निगेटिव एनर्जी समा जाती है, जिसके बाद उनके पवित्र बंधन में कई तरह की बाधाएं आती है। यहां तक शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है।

Read More: कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज फिर टूटा रिकॉर्ड, एक ही दिन में 15 कोरोना मरीजों की मौत, 1287 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"