कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई विमानों को ‘गलती से मार गिराया’ : अमेरिकी सेना

कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई विमानों को 'गलती से मार गिराया' : अमेरिकी सेना

कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई विमानों को ‘गलती से मार गिराया’ : अमेरिकी सेना
Modified Date: March 2, 2026 / 05:55 pm IST
Published Date: March 2, 2026 5:55 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को ‘गलती से मार गिराया’।

अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के हमले शामिल थे।

उसने कहा, ‘‘कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को मार गिराया। चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए, उन्हें बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस अभियान में समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।’’

एपी अविनाश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में