सुनीता विलियम्स उड़ाएगी नासा की पहली प्राइवेट स्पेसशिप

सुनीता विलियम्स उड़ाएगी नासा की पहली प्राइवेट स्पेसशिप

सुनीता विलियम्स उड़ाएगी नासा की पहली प्राइवेट स्पेसशिप
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: August 4, 2018 10:56 am IST

नई दिल्ली। भारत की शान सुनीता विलियम्स एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रही है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता अमेरिका में तैयार प्राइवेट स्पेसश‍िप को अं‍तर‍िक्ष में ले जाने की तैयारी में है। बता दें कि नासा ने  प्राइवेट स्पेसश‍िप उड़ान योजना से जुड़ी बोइंग और स्पेसएक्स कंपनी के कमर्शल क्रू की घोषणा की है जिसमे  9 सदस्यीय क्रू मेम्बर्स में से  सुनीता विलियम्स के नाम की भी  घोषणा हुई है। अब तक नासा ने जिन क्रू मेंबर के नाम की घोषणा की है उनमें  विक्टर ग्लोवर, मिशेल होपकिंस, रॉबर्ट बेनकेन, डगलस हर्ल, निकोलस मान, क्र‍िस्टफर फर्गुशन, एरिक बो, जोश कसाडा और सुनीता विलियम्स रहेंगी। 

आपको बता दें कि ये  प्राइवेट स्पेसश‍िप कर्मशल स्पेसक्राफ्ट योजना के तहत अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी. पहली उड़ान 2019 की शुरुआत या मध्य तक हो सकती है. शुरुआत में यह क्रू कुछ टेस्ट उड़ान पर जाएगा।भारत के लिए गर्व की बात ये है कि प्राइवेट स्पेसशिप के क्रू मेंबर में से 8 एक्ट‍िव नासा मेंबर ही हैं और 1 पूर्व अंतरिक्ष यात्री कमर्शल क्रू के रूप में जुड़ा है. ये क्रू मेंबर बोइंग की CST-100 Starliner और  SpaceX Dragoncapsules स्पेसश‍िप को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन ले जाने में सहयोग देंगे. 

 

आपको बता दें कि इसके साथ ही 2011 के बाद अमेरिकी धरती से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले ये पहले क्रू भी होंगे. ज्ञात हो कि अपने पहले ऑपरेशनल मिशन में सुनीता विलियम्स और जोश कसाडा बोइंग के विमान से उड़ान भरेंगे. वहीं विक्टर ग्लोवर और मिशेल हॉपकिंस स्पेसएक्स के विमान से इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे. आपको बता दें कि जोश कसाडा की अंतरिक्ष के लिए यह पहली उड़ान होगी।

 

टेस्ट सफल होने के बाद नासा इन कंपनियों के विमानों को स्पेस में जाने का सर्ट‍िफ‍िकेशन देगी और बाकी क्रू मेंबर भी आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ेंगे. इन टेस्ट में लॉन् अबॉर्ट सिस्टम का भी परीक्षण होगा, जिसके तहत आपातकाल में क्रू मेंबर को सुरक्ष‍ित धरती पर लाने का परीक्षण किया जायेगा। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में