यहां कई क्षेत्रों में लगाया गया लॉकडाउन, पिछले 24 घंटे के भीतर 550 कोरोना मरीजों की मौत

यहां कई क्षेत्रों में लगाया गया लॉकडाउन, पिछले 24 घंटे के भीतर 550 कोरोना मरीजों की मौत

यहां कई क्षेत्रों में लगाया गया लॉकडाउन, पिछले 24 घंटे के भीतर 550 कोरोना मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 14, 2020 5:04 am IST

नेपल्स: इटली के नेपल्स और फ्लोरेन्स शहरों समेत कई क्षेत्रों को शुक्रवार को कोरोना वायरस ‘रेड ज़ोन’ घोषित किया गया। देश में बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे वहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है।

Read More: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- हिन्दू त्योहारों पर ही पाबंदी क्यों? सूखी होली, पटाखों के बिना दीपावली…

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक जी रेज्जा ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है इसलिए सख्त उपाय किए गए है। इटली में संक्रमण के नए मामलों की दर प्रति 1,00,000 लोगों पर 650 तक पहुंच गई।

Read More: मुफ्ती की नसीहत, कहा- राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर करें वार्ता की पहल

इटली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लगभग 41,000 नए मामले आए और इस महामारी से 550 लोगों की मौत हो गई। देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 44,139 हो गई जबकि अब तक संक्रमण के कुल 11 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Read More: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- EVM हैक कर 28 सीटों में कांग्रेस को जीत दिलाने का ​मिला था ऑफर, लेकिन…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"