चीन के किंघाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया

चीन के किंघाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया

चीन के किंघाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया
Modified Date: June 16, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: June 16, 2026 6:56 pm IST

बीजिंग, 16 जून (भाषा) चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत किंघाई के हैक्सी में मंगलवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने यह जानकारी दी।

इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर में सीईएनसी की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5:06 बजे आया।

भूकंप का केंद्र 37.80 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.56 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में