दक्षिण प्रशांत महासागर में वानूआतू के समीप आया 7.3 तीव्रता का भूकंप
दक्षिण प्रशांत महासागर में वानूआतू के समीप आया 7.3 तीव्रता का भूकंप
वेलिंगटन, 30 मार्च (एपी) दक्षिण प्रशांत महासागर में वानूआतू के समीप सोमवार को जबर्दस्त भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र लगभग 115 किलोमीटर की गहराई पर था।
कम गहराई पर आने वाले भूकंप सतह पर अधिक तीव्रता से महसूस किए जाते हैं।
यह भूकंप वानूआतू के लुगानविले से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया।
तत्काल किसी प्रकार की क्षति या सुनामी लहरों की कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से संबंधित कोई प्रारंभिक सुनामी चेतावनी, सलाह या खतरा नहीं है।
एपी राजकुमार सुरेश
सुरेश

Facebook


