दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण वनाग्नि पर काफी हद तक काबू, कई इलाकों से निकासी आदेश हटे

दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण वनाग्नि पर काफी हद तक काबू, कई इलाकों से निकासी आदेश हटे

दक्षिणी कैलिफोर्निया में भीषण वनाग्नि पर काफी हद तक काबू, कई इलाकों से निकासी आदेश हटे
Modified Date: April 5, 2026 / 10:33 am IST
Published Date: April 5, 2026 10:33 am IST

रिवरसाइड (अमेरिका), पांच अप्रैल (एपी) दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगल में शुक्रवार को भड़की भीषण आग पर शनिवार अपराह्न तक काफी हद तक काबू पा लिया गया है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आग के कारण जारी किए गए निकासी आदेशों में से कई को शनिवार सुबह वापस ले लिया गया, जबकि कुछ क्षेत्रों में अनिवार्य निकासी आदेश अब भी लागू हैं।

रिवरसाइड काउंटी अग्निशमन विभाग की सार्वजनिक सुरक्षा सूचना विशेषज्ञ टेरा फर्नांडीज ने बताया कि लॉस एंजिलिस से लगभग 103 किलोमीटर पूर्व स्थित रिवरसाइड काउंटी में यह आग करीब 16 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई थी।

उन्होंने कहा कि शनिवार तक आग पर कम से कम 75 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है।

फर्नांडीज ने कहा, ‘‘स्थिति अब लगभग नियंत्रण में है।’’

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को ‘सांता एना’ हवाओं के झोंकों की रफ्तार 72 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान था, जिससे आग फैलने का खतरा बना हुआ था। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में हवा की गति कुछ कम होने से दमकलकर्मियों को राहत मिली।

इस आग से अब तक किसी भी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए करीब 260 कर्मी जुटे हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, काउंटी के कुछ इलाकों में अब भी अनिवार्य निकासी आदेश लागू हैं, हालांकि इससे प्रभावित परिवारों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है।

यह आग रिवरसाइड काउंटी के घनी आबादी वाले एक गैर-निगमित क्षेत्र में लगी है, जो लगभग दो लाख आबादी वाले मोरेनो वैली शहर के पास एक मनोरंजन क्षेत्र है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

एपी प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में