सऊदी अरब हवाई अड्डे पर ईरानी हमले में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल: सूत्र
सऊदी अरब हवाई अड्डे पर ईरानी हमले में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल: सूत्र
दुबई, 28 मार्च (एपी) सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों ने यह खुलासा किया है।
दोनों व्यक्तियों ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वे टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं थे। ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर छह बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में भी इस अड्डे पर दो बार हमले हुए थे, जिनमें से एक घटना में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित यह अड्डा रॉयल सऊदी वायुसेना द्वारा संचालित है, लेकिन इसका उपयोग अमेरिकी सैनिक भी करते हैं।
एपी अमित माधव
माधव

Facebook


