क्या आपने कभी देखा है 2.3 करोड़ डॉलर की लागत से बना शौचालय ? नहीं देखा तो इसे ज़रूर पढ़ें
क्या आपने कभी देखा है 2.3 करोड़ डॉलर की लागत से बना शौचालय ? नहीं देखा तो इसे ज़रूर पढ़ें
केप केनारवेल (अमेरिका), दो अक्टूबर (एपी) नासा ने दशकों बाद 2.3 करोड़ डॉलर (करीब 168 करोड़ रुपये)की लागत से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार टाइटेनियम शौचालय का परीक्षण किया जिसमें महिलाओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है।
इस शौचालय को मालवाहक अंतरिक्ष यान में रखकर बृहस्पतिवार देर रात को वर्जीनिया के वालोप्स आईलैंड से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को रवाना करना था लेकिन उल्टी गिनती पूरी होने से महज दो मिनट पहले उड़ान रोक दी गई।
पढ़ें- अमित जोगी खुद तंत्र-मंत्र करवाते हैं, कैसे चुनाव जीतते हैं, सबको पत…
नार्थोप ग्रुमैन ने कहा है कि इंजीनियर अगर समस्या का पता लगा लेते हैं तो शुक्रवार को इसे दोबारा रवाना करने की कोशिश की जाएगी।
यह शौचालय करीब 45 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई महज 71 सेंटीमीटर है जो मौजूदा समय में अंतरिक्ष केंद्र में लगे रूसी शौचालय के मुकाबले महज आधी है।
पढ़ें- उड़ता रायपुर! औलिया चौक यूनियन क्लब के सामने फल-फूल रहा धंधा, IBC24..
यह इतना छोटा है कि इसे नासा के ओरियन कैप्सूल में लगाया जा सकता है जो कुछ सालों के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा पर जाएगा।
नासा के मुताबिक अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद अंतरिक्ष यात्री कुछ महीनों तक इस शौचालय का इस्तेमाल करेंगे और सब ठीक रहा तो इसे स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

Facebook


