नेपाल बाढ़: दक्षिण कोरिया ने पुनर्निर्माण कार्यों में सहायता की प्रतिबद्धता जताई
नेपाल बाढ़: दक्षिण कोरिया ने पुनर्निर्माण कार्यों में सहायता की प्रतिबद्धता जताई
(शिरीष बी. प्रधान)
काठमांडू, छह सितंबर (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जारी खोज, बचाव और राहत कार्यों पर रविवार को चर्चा की। इस बाढ़ में 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 5,000 लोग लापता हैं।
काठमांडू में हुई बैठक में दोनों नेताओं ने लापता दक्षिण कोरियाई नागरिकों का पता लगाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। खनाल के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
खनाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अंतर-एजेंसी त्वरित प्रतिक्रिया दल और कोरियाई आपदा राहत दल भेजने के साथ-साथ मानवीय सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण कोरियाई सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने नेपाल की प्राथमिकता के बारे में बताते हुए कहा कि देश मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाले बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण करना चाहता है।
उन्होंने दक्षिण कोरिया से लगातार समर्थन मिलने की उम्मीद जताई।
चो ने कहा, ‘‘कोरिया सरकार आपदा के बाद पुनर्निर्माण के प्रयासों में नेपाल की मदद करने के लिए तैयार है।’’
उन्होंने नेपाल और दक्षिण कोरिया से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
भाषा जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


