नेपाल के प्रधानमंत्री ने 17 देशों के दूतों से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री ने 17 देशों के दूतों से मुलाकात की

नेपाल के प्रधानमंत्री ने 17 देशों के दूतों से मुलाकात की
Modified Date: April 8, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: April 8, 2026 10:27 pm IST

काठमांडू, आठ अप्रैल (भाषा) नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बुधवार को भारत सहित विभिन्न देशों के दूतों की एक बैठक में कहा कि नेपाल अपने निकटवर्ती पड़ोसियों, मित्र देशों और विकास भागीदारों के साथ ‘‘विश्वास, पारस्परिक सम्मान तथा साझा समृद्धि’’ के आधार पर संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शाह ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने की परंपरा से हटकर प्रधानमंत्री कार्यालय सिंहदरबार में 17 राजदूतों और राजनयिक मिशनों के प्रमुखों के साथ संयुक्त शिष्टाचार मुलाकात की।

आम चुनावों में भारी जीत के बाद 27 मार्च को शपथ लेने वाले प्रधानमंत्री ने भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, कतर, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, इजराइल, जापान, बांग्लादेश, जर्मनी, मिस्र, श्रीलंका, सऊदी अरब, चीन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के राजदूतों तथा मिशन प्रमुखों से मुलाकात की।

यह बैठक ऐसे समय पर हुई जब मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को नेपाल की विदेश नीति और राजनयिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान विदेशी दूतों ने अपने-अपने राष्ट्राध्यक्षों/शासन प्रमुखों की ओर से शुभकामनाएं और संदेश दिए।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में