नेपाल के प्रधानमंत्री ने पद के दुरुपयोग मामले में मंत्री को बर्खास्त किया

नेपाल के प्रधानमंत्री ने पद के दुरुपयोग मामले में मंत्री को बर्खास्त किया

नेपाल के प्रधानमंत्री ने पद के दुरुपयोग मामले में मंत्री को बर्खास्त किया
Modified Date: April 9, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: April 9, 2026 11:38 pm IST

(शीरिष बी प्रधान)

काठमांडू, नौ अप्रैल (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद का दुरुपयोग कर पत्नी को लाभ पहुंचाने के आरोप में एक मंत्री को बृहस्पतिवार को पद से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई शाह के पदभार संभालने के 15 दिन बाद की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, श्रम, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीप कुमार साह को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की सिफारिश पर पद से हटा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने ने साह के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। साह पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद उन्हें स्वास्थ्य बीमा बोर्ड में सदस्य के रूप में पुनर्नियुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई, जो पद की गरिमा का दुरुपयोग है।

प्रधानमंत्री की प्रेस सलाहकार दीपा दाहाल ने बताया कि आरएसपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने बुधवार को साह को पद से हटाने की सिफारिश प्रधानमंत्री को सौंपी थी।

साह को बर्खास्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने श्रम मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अपने पास ले लिया है।

इसी बीच, लामिछाने ने स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री निशा मेहता को भी इस मामले को गंभीरता से न लेने पर चेतावनी देने की सिफारिश की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री ने मेहता को चेतावनी जारी की है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में