न्यूयॉर्क शहर के मेयर ममदानी रैपर के रूप में अभी भी कमा रहे हैं पैसा: कर दस्तावेज
न्यूयॉर्क शहर के मेयर ममदानी रैपर के रूप में अभी भी कमा रहे हैं पैसा: कर दस्तावेज
न्यूयॉर्क, 17 अप्रैल (एपी) अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी अब भी एक रैपर के रूप में अपने करियर से पैसा कमा रहे हैं। कर संबंधी दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।
दस्तावेजों के अनुसार 34 वर्षीय डेमोक्रेट नेता ने पिछले साल संगीत रॉयल्टी के रूप में 1,643 अमेरिकी डॉलर हासिल किये, जो 2024 में 1,267 अमेरिकी डॉलर से थोड़ा ही अधिक है।
“यंग कार्डमम” और “मिस्टर कार्डमम” के उपनामों से रैप करने वाले ममदानी ने बृहस्पतिवार को मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर न्यूयॉर्कवासी उनकी कमाई में मदद करना चाहते हैं तो उन्हें “स्पॉटिफाई पर जाना चाहिए”।
‘स्पॉटिफाई’ डिजिटल ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जो दुनियाभर के करोड़ों गानों, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट तक तुरंत पहुंच प्रदान करती है।
उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोग कहते हैं कि वे सुन रहे हैं।’’
बृहस्पतिवार को पत्रकारों के साथ साझा किए गए कर दस्तावेजों से पता चला कि ममदानी की 2025 की ज्यादातर आय ‘स्टेट एसेंबली’ सदस्य के रूप में उनके 131,296 अमेरिकी डॉलर के वेतन से हुई। उनकी पत्नी को ग्राफिक डिजाइन के काम से अतिरिक्त 10,010 अमेरिकी डॉलर मिले। कुल मिलाकर, उन्होंने लगभग 145,000 अमेरिकी डॉलर की संयुक्त आय की।
मेयर के रूप में, ममदानी को इस वर्ष 258,750 अमेरिकी डॉलर का वेतन मिलने वाला है।
एपी
देवेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


