वृद्ध महिला ने गुड लक के लिए उछाला सिक्का, विमान के इंजन में फंसा
वृद्ध महिला ने गुड लक के लिए उछाला सिक्का, विमान के इंजन में फंसा
बीजिंग। चीन के शंघाई मंे एक वृद्ध महिला के खिलाफ हवाई जहाज के इंजन में सिक्का फेंकने को लेकर जांच शुरू की गई है। दरअसल, वृद्धा ने सुरक्षा की कामना करते हुए सिक्का फेंका था, जो हवाई जहाज के इंजन में चला गया। संदिग्ध 80 वर्षीय वृद्ध महिला यात्री चाइना साउदर्न एयरलाइंस द्वारा संचालित फ्लाइट में सवार होने के दौरान सुरक्षा की कामना के लिए उन्होने सिक्के उछाले, जो विमान के इंजन में चला गया। यह विमान गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी गुआंगझू के लिए शंघाई के पुडोंग आंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला थ लेकिन इंजन में सिक्का जाने के चलते विमान के उड़ान भरने में पांच घंटे से अधिक विलंब हो गया।

Facebook


