अमेरिका में पार्टी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
अमेरिका में पार्टी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
चेस्टरफील्ड (अमेरिका), चार जून (एपी) रिचमंड शहर के निकट शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि पुलिस वर्जीनिया के चेस्टर में रात करीब 9.38 बजे हुई गोलीबारी की घटना को लेकर काम कर रही है।
स्थानीय समाचार प्रतिष्ठानों ने बताया कि गोलीबारी की घटना एक पार्टी में हुई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को बंदूक की गोली के घाव से पीड़ित एक व्यक्ति दिखा जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि पांच अन्य लोगों को भी गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं लेकिन उन्हें गोली नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है।
चेस्टर, रिचमंड से लगभग 24 किलोमीटर दूर है।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश

Facebook


