Pak Airspace Closed for India: फ़िलहाल भारतीय विमानों के लिए बंद रहेगा पाकिस्तान का एयरस्पेस.. 23 जून तक बढ़ाई गई प्रतिबन्ध की मियाद
पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद रखने की अवधि 24 जून तक बढ़ाई

Pak Airspace Closed for India Flights
- पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों पर हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने का प्रतिबंध 24 जून तक बढ़ाया।
- यह प्रतिबंध भारतीय सैन्य विमानों और सभी भारतीय एयरलाइनों पर लागू होगा।
- पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया।
Pak Airspace Closed for India Flights till 24rd June: लाहौर: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उड़ानों के देश के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर प्रतिबंध को 24 जून तक बढ़ा दिया। पाकिस्तान हवाईअड्डा प्राधिकरण द्वारा जारी एक नये ‘नोटेम’ (नोटिस टू एयरमैन) में यह जानकारी दी गई है। ‘नोटेम’ एक नोटिस है, जिसमें उड़ानों के परिचालन से संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है। यह विस्तार अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के नियमों के अनुसार किया गया है।
पाकिस्तान हवाईअड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय विमानों के पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर प्रतिबंध 24 जून 2025 की तड़के 4:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है।’ पीएए के बयान में कहा गया है कि भारत में पंजीकृत, संचालित, स्वामित्व वाले या पट्टे पर दिए गए सभी विमान इस प्रतिबंध के तहत आयेंगे। बयान में कहा गया है, ‘‘यह प्रतिबंध भारतीय सैन्य विमानों पर भी लागू होगा। भारतीय एयरलाइन या ऑपरेटर द्वारा संचालित किसी भी उड़ान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ पीएए ने कहा कि निर्देश के तहत, भारतीय एयरलाइंस या ऑपरेटर द्वारा संचालित किसी भी उड़ान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
#BREAKING | Pakistan issues NOTAM closing its airspace to all Indian-registered, operated, or owned/leased aircraft, including military flights.
The restrictions will remain in effect until June 23.#Pakistan #India pic.twitter.com/BhDR8k3pmt
— Organiser Weekly (@eOrganiser) May 23, 2025
दोनों देशों ने बंद किया एयरस्पेस
Pak Airspace Closed for India Flights till 24rd June: पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बाद पिछले महीने भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिया था। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। यह प्रतिबंध 23 मई तक एक महीने के लिए लगाया गया था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के नियमों के अनुसार हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध एक बार में एक महीने से अधिक के लिए नहीं लगाया जा सकता है।
हवाई क्षेत्र को एक महीने के लिए बंद करने की अवधि बढ़ाए जाने से दो दिन पहले दिल्ली-श्रीनगर उड़ान का संचालन कर रहे इंडिगो के एक पायलट ने बुधवार को खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय उड़ानों पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध लगाया था।
लेखक के बारे में
Web Title: Pakistan extends airspace closure for Indian flights till June 24, Pakistan government issued NOTAM
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 amभारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am