पाकिस्तान सरकार लोगों पर लगाएगी ‘पाप कर’, जानिए क्या है यह सिन टैक्स

पाकिस्तान सरकार लोगों पर लगाएगी ‘पाप कर’, जानिए क्या है यह सिन टैक्स

पाकिस्तान सरकार लोगों पर लगाएगी ‘पाप कर’, जानिए क्या है यह सिन टैक्स
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 5, 2018 3:30 pm IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सरकार जल्द ही सिगरेट और शराब पर सिन(पाप) टैक्स लगाने जा रही है।  पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अमीर महमूद कियानी ने  कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार देश के सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत वाला स्वास्थ्य बजट बनाना चाहती है। इसके लिए उसे लिए आमदनी बढ़ानी होगी.

उन्होंने बतायाकि आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह के उपाय कर रही है। इन उपायो में से एक यह है कि तंबाकू उत्पादों और मीठे पेयों पर एक पाप कर (सिन टैक्स) लगा दिया जाए और इससे जो आमदनी होउसे स्वास्थ्य बजट में शामिल कर दिया जाए। सिन टैक्स यानी पाप कर दरअसल शराब, सिगरेट, पोर्नोग्राफी और जुओं पर लगने वाला डायरेक्ट टैक्स है, जो इन चीज़ों को बनाने या फिर होलसेलर पर लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान और तेलंगाना में थमा चुनाव प्रचार, मतदान 7 दिसंबर को 

इस टैक्स से आने वाली रकम को सामाजिक और आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में लगाया जाता है। यह अमेरिका में भी लिया जाता है और इससे मिली रकम को इंफ्रास्ट्रक्चर में लगाया जाता है। जबकि स्वीडन में इस कर से आने वाली राशि को जुए की लत से परेशान लोगों की मदद में लगाया जाता है। बता दें, अभी पाकिस्तान सरकार स्वास्थ्य पर जीडीपी का केवल दशमलव छह फीसदी (.6) ही खर्च करती है। मीडिया रिपोर्ट्स में महानिदेशक डॉ. असद हफीज के हवाले से कहा गया है कि विश्व के करीब 45 देशों में इस तरह का कर लगाया जाता है।


लेखक के बारे में