पाकिस्तान : सिंध प्रांत के हिंदू छात्रों को उनके धर्म से जुड़ी पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी

पाकिस्तान : सिंध प्रांत के हिंदू छात्रों को उनके धर्म से जुड़ी पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी

पाकिस्तान : सिंध प्रांत के हिंदू छात्रों को उनके धर्म से जुड़ी पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी
Modified Date: April 30, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: April 30, 2026 7:28 pm IST

कराची, 30 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू छात्रों को उनके समुदाय की धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ सामाजिक असहिष्णुता को रोका जा सके। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सिंध के शिक्षा सचिव जाहिद अब्बासी ने पुष्टि की कि हिंदू छात्रों के लिए धार्मिक पाठ्यपुस्तकों की खरीद का आदेश दे दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन हिंदू धार्मिक पाठ्यपुस्तकें नये शैक्षणिक सत्र से तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के लिए उपलब्ध होंगी।’’

अब्बासी ने कहा कि यह पहल सिंध शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा की गई है और इन पुस्तकों को सूबे के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा।

हिंदू सामाजिक कल्याण संगठन ‘प्रेम सागर संस्था’ कराची, नये शैक्षणिक वर्ष के लिए पुस्तकों का खर्च वहन करेगा।

सिंध पाठ्यक्रम परिषद की कार्यकारी समिति ने 20 अप्रैल को सरकारी विद्यालयों में हिंदू छात्रों को हिंदू धर्म से जुड़ी पुस्तकें वितरित करने के निर्णय को मंजूरी दी थी।

अब्बासी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के छात्रों को सहज महसूस कराना और देश में धार्मिक और सांप्रदायिक अल्पसंख्यकों के प्रति अधिक सहिष्णुता को बढ़ावा देना है।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में