पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश के कारण नौ लोगों की मौत

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश के कारण नौ लोगों की मौत

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश के कारण नौ लोगों की मौत
Modified Date: March 30, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: March 30, 2026 3:13 pm IST

पेशावर, 30 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले सप्ताह से हो रही भारी बारिश के कारण आठ बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) द्वारा जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लगातार हो रही बारिश के कारण घरों की छतों और दीवारों के गिरने से अधिकांश लोगों की मौत हुई।

बयान के मुताबिक, मृतकों में आठ बच्चे और एक महिला शामिल है, जबकि 47 लोग घायल हुए।

अधिकारियों ने आवासीय संपत्तियों को संरचनात्मक क्षति की भी सूचना दी है, जिसमें बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम छह मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

बारिश के कारण प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बन्नू और उत्तरी वजीरिस्तान जिले शामिल हैं। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए।

प्रांत के विभिन्न जिलों में मंगलवार तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने की आशंका है।

अधिकारियों ने आम लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील पर्यटन स्थलों से दूर रहने और सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में