पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह मॉस्को की यात्रा करेंगे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह मॉस्को की यात्रा करेंगे
(विनय शुक्ला)
मॉस्को, 27 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह मॉस्को की यात्रा करेंगे। यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद के हवाले से कहा, ‘पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ अगले सप्ताह रूस की यात्रा करेंगे।’’
सीनेटर सैयद सीनेट रक्षा समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने यह घोषणा मॉस्को-इस्लामाबाद मीडिया फोरम में की।
हालांकि, क्रेमलिन ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के आखिरी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 24 फरवरी, 2022 को मॉस्को की यात्रा की थी, जिस दिन रूस की बख्तरबंद टुकड़ियों ने पड़ोसी यूक्रेन में प्रवेश करना शुरू किया था।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


