Pakistan Reaction US Statement: अमेरिकी सांसद के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, पलटवार करते हुए भारत का लिया नाम, जानें क्या है मामला
Pakistan Reaction US Statement: अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने पाकिस्तानी परमाणु हथियारों, मिसाइल क्षमताओं को अमेरिका के लिए खतरा बताया था।
Pakistan Reaction US Statement/Image Credit: IBC24.in
- मौका कोई भी हो पाकिस्तान भारत का विरोध करने का मौका ढूंढ ही लेता है।
- एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है।
- इस बार अमेरिका के आरोपों से जुड़े मुद्दे पर भारत का विरोध किया है।
Pakistan Reaction US Statement: नई दिल्ली: मौका कोई भी हो पाकिस्तान भारत का विरोध करने का मौका ढूंढ ही लेता है। एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। इस बार अमेरिका के आरोपों से जुड़े मुद्दे पर भारत का विरोध किया है। दरअसल, अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने पड़ोसी मुल्क को आड़े हाथ लेते हुए पाकिस्तानी परमाणु हथियारों, मिसाइल क्षमताओं को अमेरिका के लिए खतरा बताया था। वहीं अब पाकिस्तान ने अमेरिकी सांसद तुलसी गाबार्ड के दावे को खारिज किया है। इस्लामाबाद की ओर से जोर देते हुए कहा गया कि परमाणु कार्यक्रम अपने पड़ोसी और परमाणु-सशस्त्र भारत पर केंद्रित है।
पाक विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा क्या?
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अफसर ताहिर हुसैन अंद्राबी ने (Pakistan Reaction US Statement) अमेरिका की इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड के दावे को खारिज किया है। ताहिर हुसैन अंद्राबी ने अपने बयान में कहा कि, ‘पाकिस्तान अमेरिकी अधिकारी द्वारा हाल ही में लगाए गए उस आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता है, जिसमें पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं से संभावित खतरे की बात कही गई है।’
पाकिस्तान की तरफ से भारत को लेकर आया ये बयान
Pakistan Reaction US Statement: ताहिर हुसैन अंद्राबी ने आगे कहा कि, यह प्रोग्राम पूरी तरह से डिफेंस नेचर का है, जिसका मकसद देश की रक्षा और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखना है। अंद्राबी ने आगे कहा कि पाकिस्तान का मिसाइल प्रोग्राम भारत से खतरों से निपटने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि, भारत के मिसाइल प्रोग्राम पर सवाल खड़े करते हुए (Pakistan Reaction US Statement) पाकिस्तानी अधिकारी ने बयान में यह भी कहा कि भारत की ओर से 12000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता की मिसाइल विकास करना पाकिस्तान और पड़ोसी देशों के लिए चिंता का विषय है।
तुलसी गबार्ड ने क्या कहा था?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गाबार्ड ने पाकिस्तान और चीन को यूएस के लिए खतरा बताया है। तुलसी गबार्ड अपने बयान में कहा कि, पाकिस्तान, रूस, चीन और उत्तर कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा पैदा करते हैं। (Pakistan Reaction US Statement) उन्होंने चीन, ईरान, रूस और उत्तर कोरिया को उन देशों में रूप में भी नामित किया है, जो ऐसी क्षमताएं विकसित कर रहे हैं जो अमेरिका को खतरे में डाल सकती हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP BJP Mahila Morcha List 2026 : बीजेपी महिला मोर्चा में बड़ा फेरबदल! डॉ. सपना वर्मा और ज्योति सिंह राजपूत बनीं महामंत्री, देखें किसे मिली कौन सी कुर्सी
- Tilhan Kisan Mela 2026 : “किसानों से किया हर वादा पूरा” दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने वाले सरकारी प्रयासों से किसानों की हुई चांदी, CM ने दी बड़ी सौगात
- UP Conductor Recruitment: बेरोजगार महिलाओं के लिए शानदार मौका, सरकारी बसों में इतने पदों पर होगी कंडक्टरों की भर्ती, जानिए कहां कर सकते हैं आवेदन?

Facebook


