पाकिस्तान ने करतारपुर के संबंध में निर्णय से अवगत कराने के लिए भारतीय अधिकारी को तलब किया, PSGPC के पास बनी रहेगी धार्मिक परंपरा के पालन की जिम्मेदारी

Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 6, 2020 8:05 pm IST

इस्लामाबाद, छह नवंबर (भाषा) । पाकिस्तान ने भारतीय मिशन प्रभारी को शुक्रवार को विदेश मंत्रालय तलब कर अवगत कराया कि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के पास करतारपुर साहिब समेत देश में सभी गुरुद्वारों में धार्मिक परंपरा के पालन की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

इससे एक दिन पहले, करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन एक सिख संस्था से लेकर एक अलग ट्रस्ट को सौंपने के पाकिस्तान के फैसले को ‘‘अत्यंत निंदनीय’’ बताते हुए भारत ने कहा था कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल रायपुर-दुर्ग में आयोजित कई कार्यक्रमों में करेंगे शिर…

पाकिस्तान के विदेश विभाग के मुताबिक यह रेखांकित किया गया कि सिख रहत मर्यादा के तहत पीएसजीपीसी के पास करतारपुर समेत गुरुद्वारा साहिबां में धार्मिक अनुष्ठान के पालन के संबंध जिम्मेदारी बनी रहेगी। इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अंतर्गत प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) को पीएसजीपीसी के कार्यों को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें- पीएफआई के तीन सदस्यों की जमानत याचिका पर नौ नवंबर को होगी सुनवाई

विदेश विभाग ने कहा कि गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के मामलों का पीएसजीपीसी से पीएमयू को ‘स्थानांतरित’ करने के संबंध में किसी भी तरह का आक्षेप तथ्यों के विपरीत है और ऐतिहासिक पहल की भावना के खिलाफ है।

लेखक के बारे में