जेलेंस्की की मेजबानी करेंगे ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री

जेलेंस्की की मेजबानी करेंगे ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री

जेलेंस्की की मेजबानी करेंगे ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री
Modified Date: July 27, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: July 27, 2026 10:30 pm IST

लंदन, 27 जुलाई (एपी) ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को देश के एक नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मेजबानी करेंगे।

ब्रिटिश नेता ने कहा कि इस दौरे का मकसद यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन के ‘अटूट’ समर्थन का संकेत देना है।

एक हफ्ते पहले बर्नहम के पद संभालने के बाद से जेलेंस्की का यह दौरा किसी विदेशी नेता की पहली यात्रा है। उनसे पहले केअर स्टार्मर ने पद छोड़ने से ठीक पहले अपनी आखिरी विदेश यात्रा के तहत कीव का दौरा किया था।

रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद बर्नहम यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले पांचवें ब्रिटिश प्रधानमंत्री होंगे।

बर्नहम ने कहा, ‘‘रूस को हमारे संकल्प के बारे में कोई शक नहीं होना चाहिए, और जब तक हम यूक्रेन के लिए स्थायी और न्यायोचित शांति हासिल नहीं कर लेते, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

जेलेंस्की की ब्रिटेन की यह यात्रा वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली संभावित मुलाकात से एक दिन पहले हो रही है।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने रविवार रात उसके इलाके पर लंबी दूरी के 147 ड्रोन से हमले किये जिनमें से 123 ड्रोन हमलों को विफल कर दिया गया।

रूस की राजधानी मॉस्को में, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने गत रात यूक्रेन की ओर से किये गए 276 ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया गया।

एपी धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में