गाय के गोबर से चलेंगी बसें, जानिए इमरान सरकार की महिला मंत्री ने सदन में क्या कहा…

गाय के गोबर से चलेंगी बसें, जानिए इमरान सरकार की महिला मंत्री ने सदन में क्या कहा...

गाय के गोबर से चलेंगी बसें, जानिए इमरान सरकार की महिला मंत्री ने सदन में क्या कहा…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 5, 2021 11:46 am IST

इस्लामाबादः छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की ’गोधन न्याय योजना’ की पूरे देश में तारिफ हो रही है। इस योजना के तहत सरकार गोपालकों से 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीद रही है और इसका उपयोग कंपोस्ट खाद बनाने के लिए किया जा रहा है। वहीं, दूसरी को छत्तीसगढ़ सरकार की तरह ही पाकिस्तानी हुकूमत ने गाय के गोबर का सदुपयोग करने का फैसला लिया है। दरअसल पाकिस्तान गाय के गोबर से बसें चलाने की योजना बना रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 10 फरवरी तक ही स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका, पुलिसकर्मी समेत अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने तैयारी पूरी

दरअसल पाकिस्तान की महिला मंत्री जरतज गुल ने बीते दिनों पाकिस्तानी सदन को संबोधित करते हुए कहा था कि हम जल्द ही गाय के गोबर से बने इंधन से बसों का संचालन शुरू करेंगे। रोजाना हजारों टन गाय का गोबर समुदों में बहा दिया जाता है, लेकिन अब इसका उपयोग इंधन बनाने के लिए किया जाएगा और इससे बसों का संचालन किया जाएगा। कराची में हम करीब 200 बसों को गाय गोबर के गैस ईंधन से चलते देखेंगे। ये प्रयोग दुनिया का सबसे अलग किस्म का प्रयोग होगा।

Read More: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक, बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा

गौरतलब है कि पिछले साल पाकिस्तान में कहा गया था कि वो 2020 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देगा। अब पाकिस्तान करीब करीब इसके लिए तैयार है। बता दें कि दुधारू पशुओं का मल-मूत्र नदियों के जरिए समुद्र तक पहुंच जाता है और पानी का स्त्रोत लगातार गंदा होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हर दिन लगभग 3,200 टन गोबर और मूत्र समुद्र में बहा दिए जाते हैं। यहां तक कि इसे बहाने और साफ-सफाई के लिए भी 50 हजार गैलन से ज्यादा पानी बर्बाद होता है।

Read More: नकल शाखा में महिला कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"