पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ईरान पहुंचे

पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ईरान पहुंचे

पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ईरान पहुंचे
Modified Date: June 20, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: June 20, 2026 7:16 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 जून (भाषा) पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बिना किसी पूर्व घोषणा के शनिवार को ईरान पहुंचे।

यह पाकिस्तान के किसी भी वरिष्ठ नेता की उस देश की पहली यात्रा है, जो अमेरिका और ईरान द्वारा पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के उद्देश्य से समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद हुई है।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार नकवी शनिवार को ईरान के मशहद पहुंचे।

खबर में हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

बाद में, ईरानी मीडिया की खबर में कहा गया कि नकवी अब तेहरान (ईरान की राजधानी) जा रहे हैं, जहां वह वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

सरकार के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर के अनुसार, नकवी अपनी यात्रा के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच ‘‘जारी वार्ताओं की निगरानी करेंगे’’।

इस सप्ताह अमेरिका और ईरान ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये थे। इन वार्ताओं में प्रमुख मध्यस्थ पाकिस्तान भी जमानतदार के रूप में इस समझौता ज्ञापन का हस्ताक्षरकर्ता है।

इस्लामाबाद से नकवी की यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन माना जा रहा है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली आगामी वार्ताओं की निगरानी करेंगे।

यह वार्ता 19 जून से शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में