इजराइली हमले में फीफा फुटबाल मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी में जुटे फलस्तीनी अधिकारी की मौत
इजराइली हमले में फीफा फुटबाल मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी में जुटे फलस्तीनी अधिकारी की मौत
दीर अल-बलाह, आठ जुलाई (एपी) मिस्र-अर्जेंटीना फुटबॉल विश्व कप मैच की शुरुआत से ठीक पहले गाजा पर इजराइली हमले में एक शीर्ष फलस्तीनी सहायता अधिकारी की मौत हो गई, जो लोगों को इस मैच को बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारियों में जुटा था। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस हमले ने खेल के रोमांचक क्षणों को शोक की लहर में तब्दील कर दिया। अक्टूबर में संघर्षविराम होने के बावजूद गाजा पर इजराइली हमले जारी हैं।
मंगलवार शाम को गाजा शहर के सबरा इलाके में एक कार बम हमले की चपेट में आई गई, जिसमें पास से गुजर रहे मोहम्मद अल-वाहिदी की मौत हो गई, जो गाजा में मिस्र की एक समिति के अधिकारी थे।
शिफा अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मोहम्मद अबु सेल्मिया ने बताया कि इस हमले में वाहिदी के अलावा 10 वर्षीय हमजा अल-डेरी और उसके आठ वर्षीय भाई फारी की मौत हो गई। कार के चालक 33 वर्षीय अहमद दघमुश की भी मौत हो गई।
इजराइली सेना ने कहा कि अल-वाहिदी हमले का लक्ष्य नहीं थे। इसमें कहा गया कि हमले का लक्ष्य हमास आतंकवादी था।
हालांकि, अबू सेल्मिया ने कहा कि दघमुश एक टैक्सी चालक था, जिसका किसी आतंकवादी समूह से संबंध नहीं था।
एपी शफीक माधव
माधव

Facebook


