Philippines School Shooting: स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, इतने स्टूडेंट्स की तड़प-तड़पकर मौत… क्लासरूम में मचा कोहराम

Philippines School Shooting: स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई।

Philippines School Shooting: स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, इतने स्टूडेंट्स की तड़प-तड़पकर मौत… क्लासरूम में मचा कोहराम

Philippines School Shooting/Image- WION FILE

Modified Date: June 22, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: June 22, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • फिलीपींस के एक स्कूल में गोलीबारी में 3 विद्यार्थियों की मौत हो गई
  • घटना में 5 अन्य छात्र घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है
  • पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक उसी स्कूल का छात्र बताया जा रहा है

मनीला। Philippines School Shooting: मध्य फिलीपीन के एक स्कूल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टूडेंट अपनी जान बचने इधर-उधर भागने लगे। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्कूल परिसर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Philippines School Shooting पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में से एक उसी ‘सन जोस नेशनल हाई स्कूल’ (San Jose National High School) का छात्र है, जहां यह गोलीबारी हुई। यह स्कूल तक्लोबन शहर में स्थित है। जांचकर्ता स्कूल में इस गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के लिए स्कूल परिसर व आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (Philippines Breaking News)

,

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.