Gorakhpur Triple Murder Case: एक ही घर में ट्रिपल मर्डर, बड़े भाई, भाभी और 3 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, नाबालिग ने क्यों किया अपने ही घरवालों का कत्ल?

Gorakhpur Triple Murder Case: बलुआ गांव में एक किशोर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की हत्या कर दी।

Gorakhpur Triple Murder Case: एक ही घर में ट्रिपल मर्डर, बड़े भाई, भाभी और 3 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, नाबालिग ने क्यों किया अपने ही घरवालों का कत्ल?

Gorakhpur Triple Murder Case/Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: June 22, 2026 9:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर में 16 वर्षीय किशोर ने अपने बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी
  • वारदात तड़के करीब 3 बजे हुई, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे
  • पुलिस ने आरोपी किशोर को खून से सने हथियार के साथ हिरासत में ले लिया है

गोरखपुर। Gorakhpur Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, गोरखपुर के बलुआ गांव में सोमवार तड़के 16 साल के एक किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कातिल ने तीनों को सोते समय मौत के घाट उतारा है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

धारदार हथियार से कर दी हत्या

Gorakhpur Triple Murder Case पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सुबह लगभग तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश पुरी के अनुसार, वारदात के समय अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी किशोर ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया। पुरी ने बताया कि घटना के समय आरोपी के माता-पिता दूसरे कमरे में थे। पुलिस ने बताया कि चीख सुनकर पिता दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां तीनों खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने अपने छोटे बेटे को हथियार के साथ कमरे से बाहर निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसएसपी और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि किशोर (Gorakhpur Triple Murder Case) को हिरासत में ले लिया गया है। वह ऊपर के एक कमरे में खून से सने हथियार के साथ बैठा मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में परिवार द्वारा चलाई जा रही दुकान से जुड़ा विवाद हमले की वजह हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.