प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित
Modified Date: May 17, 2026 / 11:48 pm IST
Published Date: May 17, 2026 11:48 pm IST

गोथेनबर्ग, 17 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित किया गया। यह स्वीडन द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ प्रधानमंत्री मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मित्रता की पुनः पुष्टि हुई। स्वीडन की क्राउन प्रिंसेज विक्टोरिया ने भारत-स्वीडन संबंधों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असाधारण योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को मान्यता देते हुए उन्हें ‘रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच मौजूद ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने इसे भारत और स्वीडन के लोगों के बीच मौजूद गर्मजोशी और स्नेह का सम्मान बताया।’’

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ सम्मान की शुरुआत 1748 में की गई थी और इसका उद्देश्य स्वीडन के हितों के लिए किए गए व्यक्तिगत प्रयासों को मान्यता देना है।

भाषा यासिर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में