PM Modi Mauritius PM Meeting: मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले मोदी, समुद्री सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा, दोनों देशों ने जताई सहमति
मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले मोदी, समुद्री सुरक्षा समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi Mauritius PM Meeting: PM Modi discusses bilateral relations with Mauritius PM
विक्टोरिया: PM Modi Mauritius PM Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की अपनी यात्रा के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जिसमें विकास सहयोग, समुद्री सुरक्षा और व्यापार जैसे विषय शामिल थे। तीन दिवसीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे मोदी, इस देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।
PM Modi Mauritius PM Meeting: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस उन्नत रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की, जिसमें विकास सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच संबंध शामिल थे।’’ मोदी और रामगुलाम ने भारत के ‘विजन महासागर’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत ‘‘भारत-मॉरीशस के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी के महत्व और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर सहमति प्रकट की’’। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ व्यापक वार्ता की। मोदी ने कहा कि भारत ऐसे हिंद महासागर की परिकल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी सुनिश्चित हो और जहां साझेदारी का आधार देशों का आकार नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और विश्वास हो।
इन्हें भी पढ़ें:-
- iPhone 16 Flipkart Goat Sale: iPhone 16 पर चौंकाने वाला डिस्काउंट! Flipkart सेल से पहले गिरी कीमत, खरीदने से पहले चेक करें पूरी डील
- Moto Pad 70 PRO Launched: मोटोरोला ने लॉन्च किया सबसे दमदार टैबलेट! 10,200mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
- Ballia Police Suspended: 6 पुलिसकर्मियों को SP ने किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Facebook


